Posts

लगभग 35 साल तक चला एक आंदोलन - संघर्ष की एक दास्तान ' नामन्तर आंदोलन '

Image
तारीख़ थी 27 जुलाई 1978 सदन के समर्थन के जरिये महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार जी ने मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बाबासाहब के नाम पर रखने का एलान किया । महाराष्ट्र समेत देशभर में इस निर्णय पर खूब चर्चाऐं हुई व अनुसूचित जातियों / जनजातियों द्वारा इस निर्णय का स्वागत हुआ । लेकिन कुछ संगठनों व जाति विशेष के दबाव में एक राजनीतिक दल द्वारा इस निर्णय के विरोध में रैलियां व मार्च आदि निकाले , तो दूसरी तरफ अनुसूचित जाति / जनजातियों के संगठनों द्वारा तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के समर्थन में व मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बाबासाहब के नाम पर रखने के समर्थन में रैलिया व मार्च निकाले गए । 4 अगस्त 1978 को जोगेंद्र कवाड़े के नेतृत्व में दीक्षाभूमि नागपुर से लेकर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया , मार्च के पश्चात वापिस लौट रही भीड़ पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए , जिसने एक बड़ी हिंसा का रूप ले लिया जिसमे फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई । देशभर में दलितो के बीच आक्रोश फैल गया । बड़ी संख्या में उत्तर भारत ( पंजाब...

लोकतांत्रिक मूल्य और म्यांमार का लोकतंत्र

Image
 पूरे म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के समर्थन में बड़े स्तर पर हड़ताले और शांतिपूर्ण व कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहें हैं , जिसपर सेना के द्वारा कार्यवाही में दर्जनों लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही है ।  जनता द्वारा सेना के साथ असहयोग का एलान व तमाम प्रदर्शनों - झड़पो के बीच सैन्य सरकार द्वारा 1 साल तक आपातकाल की घोषणा की गई है और फिलहाल के लिए सड़को पर सेना उतारने के साथ ही कर्फ़्यू लागू किया गया है । सामने आई कुछ तस्वीरों में प्रदर्शन का समर्थन कर रहे लोग 3 अंगुलियों का इशारा कर लोकतंत्र की बहाली की मांग करते नजर आ रहे है । लेकिन सेना द्वारा तख्तापलट और जनता पर प्रदर्शन करने के विरोध में कार्यवाही और अत्याचार कोई नई बात नही । म्यांमार का इतिहास लोकतंत्र की मांग और सैन्य शाशन के बीच संघर्ष से भरा पड़ा है । म्यांमार और तख्तापलट का इतिहास वैसे म्यांमार के इतिहास में लोकतंत्र कुछ ऐसा रहा हैकि 1962 के तख्तापलट के बाद सवैधानिक संस्थाओँ को खत्म करने के बाद 1988 तक म्यांमार में सैन्य शाशन चला । 1988 के चुनावों में पूर्ण बहुमत लेने वाली 2 म्यांमार क...